अबैध तमंचा व तीन मोटर साइकिल के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
गणेश प्रसाद द्विवेदी
बहरिया स्थानीय थाना क्षेत्र के चैमलपुर गांव के वन में बहरिया पुलिस ने तीन संदिग्धों को रोक कर पूछ-ताछ करे हुये तलाशी ली गयी । तीनों अभियुक्तों के पास से तीन चोरी की मोटर साइकिल स्पलेन्डर प्लस, स्पलेन्डर प्लस आई थ्री, सीडी डिलक्स सहित एक अबैध देशी तमंचा बरामद करते हुये तीनों को थाने लाया गया ।
पूंछ-ताछ करने पर श्यामू मंगता पुत्र स्व0 बाबूलाल, सोनेलाल पटेल पुत्र बबई पटेल, मानसिंह पटेल पुत्र विजय पाल पटेल तीनों निवासीगण सिलोखरा थाना बहरिया बताया । बहरिया पुलिस ने उक्त लोगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुये तेल भेज दिया । गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिवप्रसाद वर्मा, उमेश यादव, रितेश चन्द्र उपध्याय, हेड कांस्टेबल रामचन्द्र वर्मा, अरविन्द सिंह आदि रहे ।


Comments
Post a Comment