प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

                                    गणेश प्रसाद द्विवेदी                                   

बहरिया  विकास खंड बहरिया  के ग्राम पंचायत मैलहा गांव में स्थित आर0एस0 आनन्द हुबराजी संवारी संस्कार इंटरमीडिएट कालेज में एक प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का आयोजन एक सप्ताह पूर्व आयोजित की गई थी । इस प्रतियोगिता में विद्यालय के इंटर मीडिएट के लगभग सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।


उक्त प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित सफल छात्र-छात्राओं को शनिवार को विद्यालय प्रांगण में एक समारोह के माध्यम से सम्मानित किया गया । विद्यालय के संस्थापक/डायरेक्टर एवं अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष रामसजीवन मौर्य ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को रोली, चन्दन लगाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि इस परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राऐं यू0पी0 बोर्ड परीक्षा में भी अपनी मेहनत लगन एवं कर्तव्य निष्ठा से बेहतर प्रदर्शन करके विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया । इस समारोह में सुरेन्द्र प्रताप प्रजापति, शंकरलाल प्रजापति, योगेन्द्र त्रिपाठी, अन्जू मौर्या , राजेश पटेल, अशोक यादव, मो0 अरमान, सालिकराम, शैलेन्द्र कुमार, अभयराज, प्रदीप सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।



Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार