अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से सीख लेकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सषक्त बने समूह की महिलाए: सदर विधायक
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर : अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा महिला शक्तिकरण कार्यक्रम का उद्घाटन डा.मनोज प्रजापति,सदर विधायक, द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कुलदीप निषाद चेयरमैन नगर पालिका परिषद हमीरपुर,सुनील पाठक जिलाध्यक्ष भाजपा,अशोक कुमार तिवारी राज्य सभा सांसद के प्रतिनिधि, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी सहित समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कायकत्री, पंचायत सहायक सहित अन्य उपस्थित रहे।जिलाधिकारी द्वारा माता अहिल्याबाई होल्कर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं माता जी से प्रेरणा लेकर महिलाओं को सभी क्षेत्रों में सशक्त बनाने हेतु महिलाओं का मनोबल बढ़ाया। जनपद में समूहों द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की गयी। इसी क्रम में प्रितिजा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की अध्यक्ष, श्रीमती प्रितिजा अपनी सफलता की कहानी मे बताया कि उनके एफपीओ का टर्नओवर 54 लाख रुपये है। एवं बीसी सखी के रूप में 1.5 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन कर रहीं है।
सदर विधायक द्वारा समूह की महिलाओं से आवाहन किया गया कि माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से सीख लेकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनने का रास्ता बनाएं। जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा माता अहिल्याबाई होल्कर के द्वारा किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला गया। अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।


Comments
Post a Comment