नौ दिवसीय चल रही 18 पुराण 11 कुंडी श्री राम महायज्ञ
अजय कुमार गुप्ता
👉 महायज्ञ में 18 पुराणों की कथा का भी यजमानों को कराया जा रहा श्रवण।
मुस्करा/हमीरपुर : जनपद के विकास खण्ड मुस्करा स्थित देवनगरी ऐतिहासिक गांव पहाडी भिटारी के संकट मोचन धाम पहाडी भिटारी में निरंतर 9 दिवसीय चल रही 18 पुराण 11 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में निरन्त विधि विधान से ज्ञानी यज्ञाचार्यो द्वारा निरंतर हवन पूजन किया जा रहा है तथा 18 पुराणों की कथा का भी यजमानों को श्रवण कराया जा रहा है तो वही 18 मई को संत श्री निरंजनदास जी महाराज द्वारा निर्मित समूचे प्रदेश की आलोकित श्री बजरंग बली जी की 45फीट प्रसन्न ध्यान मुद्रा में दक्षिण मुखी पद्मासन् स्थिति में भव्य और दिव्य प्रतिमा के अनावरण उपरांत दूरदराज से भक्तों का उनके दर्शनों के लिए तांता लगा हुआ है।पूर्वाह्न हो या संध्या समय श्रीराम महायज्ञ में परिक्रमा व मंदिर में दर्शनो के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।जहाँ भक्त उनका पूजन कर पुरुष व महिलाएं अपनी दीर्घायु परिवार की सुख समृद्धि मंगल कामनाओं की पूर्ति की कामना करते देखे जा रहे है।महायज्ञ में लाभभग डेढ सैकड़ा से अधिक नागा संत सहित अन्य पंत के साधु दूरदराज से आ यज्ञ स्थल की शोभा बढ़ा कर लोगो को अपना आशीर्वाद दे रहे है।वही भक्त साधुओं की सेवा कर उनके उपदेश सुन उनके बताए रास्तो पर चलने की प्रेणना ले रहे है।महा यज्ञ में निरंतर चल रहे भंडारे में लोग प्रसाद का स्वाद भी चख रहे है। महा यज्ञ में निरंतर चल रही रासलीला के चतुर्थ दिवस की रात्रि श्री राधा कृष्ण कृपा रास लीला मंडल बृन्दावन मथुरा उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्वामी अमरचंद्र जी महाराज, जिनके नन्हे बाल कलाकारों द्वारा मंचन के माध्यम से नारद लीला का कार्यक्रम किया गया। वही मंगलवार के रोज दिन में 3 बजे से शुरू हुई राम कथा में महानगर कानपुर से पधारी कथावाचक मालती देवी मानस मंतरी के द्वारा सुंदर धार्मिक कथाओं का वर्णन किया जिसको सुन स्रोता भोर विभोर हो गए।वही कथा सुन रहे स्रोता कथा श्रवण दौरान भक्ति रस में डूब जमकर झूमे।

Comments
Post a Comment