घर जा रहे अधेड़ को नशे में बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर

                                     अजय कुमार गुप्ता                                    

मुस्करा/हमीरपुर : सड़क किनारे होते हुए घर जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल के परिजनों को सूचना दी, मौके पर पहुंचे घायल वृद्ध के छोटे भाई ने सीएससी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


मुस्करा थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव के निवासी बीती शाम रौनक अली पुत्र लल्लू खा उम्र 45 वर्ष सड़क किनारे होते हुए घर रहा था, कि तभी बिवार से मसगांव जा रही तेज रफ्तार दो पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार ब्रजेश श्रीवास पुत्र रामकिशन तथा बंटा पुत्र रूपकिशोर निवासी मसगांव शराब के नशे में थे। तभी ग्रामीणों ने मौके पर ब्रजेश को पकड़ लिया था तथा दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे घायल के परिजनों ने सीएससी में जगदीश को भर्ती कराया। जहां घायल की हालात को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। फिलफल बाइक चालक घायल युवक का इलाज करा रहा है।

    

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार