छोटे-छोटे बच्चों को नाला रपटा के पास बोरी पड़ी मिली तो बच्चों ने खेल-खेल में खोल दी ,निकला कंकाल

                                     अजय कुमार गुप्ता                                    

     पुलिस ने फील्डयूनिट बुलाकर डीएनए जांच के लिए सैम्पल लिए    

बिवांर (हमीरपुर) – सोमवार के दिन बिवांर थाना की कुनहेटा चौकी क्षेत्र के लरौंद गांव में एक कंकाल ,जिसकी सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की। कुनहेटा चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रसाद ने बताया कि उन्हें सुबह लगभग साढ़े सात बजे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विष्णुदत्त शिवहरे ने गांव के बाहर सेहो नाला के रपटा के पास कंकाल पड़े होने की सूचना दी। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि कंकाल की सूचना उन्हें रविवार देर शाम ही मिल गई थी ,लेकिन वे एक निमन्त्रण में गके हुए थे। बताया रात लगभग ग्यारह बजे लौटकर आए तो ग्रामीणों ने बताया कि रविवार शाम लगभग छः बजे बकरियां चराने गए छोटे-छोटे बच्चों को नाला रपटा के पास बोरी पड़ी मिली ,जिससे खेलते -खेलते बोरी खुल गई और उसके भीतर कपड़ों में लिपटी हड्डियां देखकर बच्चे घबरा गए और भागते हए घर आकर परिजनों को बताया।प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि सुबह उन्होंने पहले गौशाला के चौकीदार मोहनलाल को देखने भेजा ,जिसकी पुष्टि के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम फील्डयूनिट को सैम्पलिंग के लिए बुलाया गया और क्षेत्राधिकारी को सूचना दी।मौदहा सीओ विनीता पहल ने बताया कि कंकाल काफी पुराना लग रहा है ,फील्डयूनिट द्वारा जिसके सैम्पल लिए गए हैं, डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।बताया कंकाल के साथ महिलाओं के कपड़े ,सलवार , कुर्ती और अन्तः वस्त्र भी मिले हैं जिनके साथ कुछ कांच की चूड़ियां भी मिली हैं ,जिसने लग रहा है कि किसी महिला का कंकाल है।बताया कि आसपास के गांवों के जनप्रतिनिधियों और लोगों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया लेकिन कुछ पता नही चल सका है।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार