आनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी सात्क्षाकार हेतु आज उपस्थित हो
जी0 के0 खरे
कानपुर -राजकीय आई टी आई पाण्डु नगर कानपुर में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुरुग्राम ने TW एवं CW रोज़गार देने हेतु प्रतिभाग किया।
जिसमें 18-25 वर्ष के आई टी आई उत्तीर्ण पुरुष लगभग 650 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 470 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों को ई मेल द्वारा सूचित किया जाएगा जिन्हें दिनांक 29/04/2025 को प्रातः 9 बजे राजकीय आई टी आई पाण्डु नगर कानपुर में साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 30852/- रु प्रति माह वेतन दिया जाएगा। नोडल प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा व कार्यदेशक श्रवण कुमार शुक्ल अप्रेंटिस प्रभारी अमित दीक्षित टी.पी.ओ विवेक शुक्ला, अजय द्विवेदी, रिज़वान अहमद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment