भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जिलाधिकारी प्रयागराज का किया स्वागत
गणेश प्रसाद द्विवेदी
प्रयागराज। तहसील सोरांव के किसानों की समस्या समाधान होने से जैसे भूमि अधिग्रहण मकदुमपुर सिंघापुर यूसुफपुर मोहद्दीनपुर एवं कई अन्य गांवों में चकबंदी अधिकारियों की मिली भगत से जो भूमि माफियाओं को सरकारी जमीन नाम दर्ज कर दी गई थी जिसमें किसानों के साथ धोखा हुआ है के सम्बन्ध में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मादंड द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही से प्रसन्न होकर जिला अधिकारी प्रयागराज रविंद्र कुमार मादंड को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर हरा गमछा भेंट कर स्वागत किया एवं कुछ और अन्य भूमि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु लिखित ज्ञापन पत्र सौंपा गया इसी इसी क्रम में मंडला आयुक्त विजय विश्वास पंथ को एवं मुख्य राजस्व अधिकारी पंकज कुंवर प्रयागराज को भी एक लिखित ज्ञापन पत्र दिया गया भूमि अधिग्रहण को लेकर एस एल ओ प्रयागराज को भी ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर साथ अजय कुमार पटेल युवा मंडल संगठन मंत्री भारत लाल पटेल गंगा पार अध्यक्ष एडवोकेट तौफीक अवधेश कुमार पटेल ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे


Comments
Post a Comment