आतंकवाद के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का फूटा गुस्सा और पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
अजय कुमार गुप्ता
मौदहा हमीरपुर :- भारतीय किसान यूनियन(अ) की जिला ईकाई ने आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारे बाजी करते हुए मौदहा तहसील में उपजिलाधिकारी द्वारा भारत सरकार को ज्ञापन सौंपा इस दौरान इस कार्यक्रम में मानवाधिकार सहायता संघ के सदस्य भी शामिल हुए और पहलगाम के आतंकवादी घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके दुखी परिजनों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की इस दौरान आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के खूब नारे लगाते हुए मांग की भारत सरकार आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंके इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद, सैय्यद शहबाज अली, गफूरउद्दीन,पुष्पेंद्र,मोहन यादव, कामता प्रसाद, आशिफ शकील,रिजवान सर, रज्जू प्रसाद,विनोद,उमा शंकर पारस सैनी आदि लोग उपस्थित रहे


Comments
Post a Comment