सड़क दुर्घटना में पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा के पुत्र की मौत पर विधायक ने जताया शोक

                                   गणेश प्रसाद द्विवेदी                                    

प्रयागराज।भाजपा महिला मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष कौड़िहार मिथिलेश सोमवंशी तथा पत्रकार सुनील सोमवंशी के पुत्र हर्ष सोमवंशी का रविवार देर रात थरवई थाना अंतर्गत एक सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया जिसकी जानकारी मिलने पर विधायक फूलपुर दीपक पटेल रसूलाबाद घाट पर पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों को ढांढस बंधाया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि विधायक दीपक पटेल ने कहा कि मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें ।


इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्या, अरुण मिश्रा पिंटू नेता, भूपेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

इसी प्रकार विरकाजी, फूलपुर में 134वीं जयंती के अवसर पर डॉo भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉo भीमराव अंबेडकर की मूर्ति अनावरण के अवसर पर विधायक फूलपुर दीपक पटेल शामिल होकर बाबा साहेब के विचारों से उपस्थिति लोगों को अवगत कराया तथा राधा रमन पी जी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को विधायक ने टेबलेट वितरित किया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार