परशुराम जयंती आज कन्हैया गेस्ट हाउस में होगा आयोजन
अजय कुमार गुप्ता
सुमेरपुर/हमीरपुर : परशुराम जयंती का आयोजन 30 अप्रैल की शाम 5 बजे कन्हैया गेस्ट हाउस, शिवाय होटल में धूमधाम से किया जाएगा। यह जानकारी आयोजन समिति से जुड़े अमित कुमार तिवारी और भोला मिश्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में परशुराम भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति के साथ धार्मिक अनुष्ठान, विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी परशुराम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Comments
Post a Comment