ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति न मिल पाने से पेयजल किल्लत का कर रहे सामना

                                     अजय कुमार गुप्ता                                    

हमीरपुर : कुरारा विकास खंड क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के ग्रामीणों ने पेयजल की आपूर्ति न मिल पाने से पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पेयजल आपूर्ति कराए जाने की मांग की है। क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या बनी हुई है। आधे गांव में पेयजल की आपूर्ति बाधित है।इसकी शिकायत विकास खंड स्तर पर अधिकारियों से की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। गांव निवासी रामकुमारी, रानीदेवी,लक्ष्मी, पूनम,अनीता, प्रभु दयाल, बोध कुमार, रामकिशोर,उदयवीर, मोहन, चंद्रशेखर, अवधेश, रामा,राशि, सोनुकुमार,सुख दीन, रामप्यारी आदि ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन से सप्लाई का पानी नहीं आ रहा है। जिससे पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पानी सप्लाई की मेन लाइन को छोटी लाइन से जोड़ दिया जाए। तो पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा ग्रामीणों ने भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।

    

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार