हनुमान जी के सरयू स्नान व देवालय दर्शन के साथ पीडब्ल्यूएस शिक्षालय देवालय समारोह की शुरुआत
एड0 आर 0 के 0 पाण्डेय
30 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय अधिवेशन।
परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र। पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिसर में स्थित देवालय में प्राण प्रतिष्ठा के क्रम में 28 अप्रैल 2025 को श्री हनुमान जी के सरयू स्नान व देवालय दर्शन के साथ भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
उपरोक्त के संदर्भ में जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि 28 अप्रैल 2025 को श्री हनुमान जी के सरयू स्नान व देवालय दर्शन के साथ भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि प्रथम दिवस भगवान श्री हनुमान जी को पावन सरयू व मनोरमा नदी में स्नान कराने के बाद हनुमान मंदिर, अमौलीपुर धाम, श्रृंगीनारी धाम, श्री मखौड़ा धाम व गायत्री शक्ति पीठ के दर्शन के साथ भारत वर्ष के सभी तीर्थों के जलाभिषेक के साथ भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रीमती इंदुमती देवी पाण्डेय, श्रीमती मनीषा पाण्डेय, आर के पाण्डेय एडवोकेट, प. कृष्ण कुमार तिवारी, मनोज कुमार वर्मा, मीनाक्षी वर्मा आदि तमाम विशिष्ट समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बता दें कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय, परमशक्ति धाम, गोरसरा शुक्ल (बस्ती), अयोध्या विकास क्षेत्र के परिसर में 29 अप्रैल 2025 को अखंड रामायण पाठ व 30 अप्रैल 2025 को विशाल भंडारा, सम्मान समारोह श्रीराम ग्लोबल अवार्ड, पीडब्ल्यूएस परम रत्न सम्मान व विराट कवि सम्मेलन के साथ राष्ट्रीय अधिकारी आयोजित है जिसमें भारत वर्ष के सभी राज्यों के विशिष्ट समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ता सम्मिलित हो रहे हैं।

Comments
Post a Comment