प्राथमिक विद्यालय लहरा गांव में प्रवेश उत्सव व विदाई समारोह का किया गया आयोजन

                                     अजय कुमार गुप्ता                                    

हमीरपुर : कुरारा विकास खंड क्षेत्र के लहरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव व विदाई समारोह का आयोजन किया गया बच्चो को पुरुस्कार वितरण कर उत्साह वर्धन किया गया।क्षेत्र के लहरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव व कक्षा पांच उत्तीर्ण करने वाले छात्रों का विदाई समारोह कार्यकम आयोजित कर उत्साह वर्धन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कालका शुक्ला ने बताया कि कक्षा पांच में 32 छात्र थे। जिसमे सभी ने परीक्षा पास की है। जिसमे हिमांशु ने 700 अंक में 629 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया दूसरे स्थान पर मानवी सिंह ने 700 अंक में 599 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर आरुषि ने 586 अंक प्राप्त किए।जिनको पुरस्कृत किया गया। तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


एक अप्रैल से 29 नए एडमिशन किए गए। ग्रामीणों को जागरूक करने पर आज कक्षा एक में नए एडमिशन किए गए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक द्वारा कक्षा पांच के सभी बच्चों को पुरुस्कार देकर उत्साह वर्धन किया । इस अवसर पर सहायक अध्यापक रविंद्रकुमार वर्मा,राजेंद्र कुमार, सभी ब बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।

    

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार