बिठूर महोत्सव में प्रतिभाग करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विभिन्न कार्यों का लिया जाएजा

 कानपुर,

                                        आसिफ कुरैशी                                      

मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कानपुर मंडल की विकास योजनाओं एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक दिनांक 23 मार्च 2025 को नवीन सभागार, सरसैया घाट, कानपुर नगर में संपन्न हुई।

बैठक में कानपुर मण्डल के सांसदगण, विधायकगण एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कानपुर नगर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने "बिठूर महोत्सव" में प्रतिभाग किया तथा चुन्नीगंज स्थित मेट्रो स्टेशन एवं कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण कर कानपुर की विकास योजनाओं को गति देने पर बल दिया।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर कानपुर ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर, प्रदेश सरकार की सुरक्षा एवं विकास नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु कृत संकल्पित है एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार