Posts

Showing posts from August, 2024

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर किया निरीक्षण

Image
                         सर्वेश पाठक / कानपुर                           कानपुर- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर  पुलिस आयुक्त  अखिल कुमार, पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम  विजेन्द्र द्विवेदी व सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर  अभिषेक कुमार पाण्डेय द्वारा थाना बिठूर क्षेत्रान्तर्गत इस्कॉन मंदिर का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया गया व मंदिर में रात में आने वाली भीड़ के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को देखा गया व संबंधित अधिकारियों/ कर्मचारियों को जरूरी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग को लेकर प्राचार्य आरपी सिंह गंभीर

Image
                          राजा अवस्थी / फतेहपुर                         फतेहपुर, 26 अगस्त 2024 ,   शहीद जोधा सिंह अटैया मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों में विवाद के चलते मारपीट की गंभीर घटना संज्ञान में आई है प्रथम वर्ष के छात्रों के अनुसार यह मामला रैगिंग का है, जबकि कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरती सिंह का कहना है कि यह मामला छात्रों की आपसी लड़ाई झगड़े का है इसका  रैगिंग  से कोई लेना देना नहीं है मामले की जांच की जा रही है यदि इसमें किसी भी स्तर से  रैगिंग  का मामला सिद्ध होता है दूसरी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला देर रात्रि करीब 12:00 बजे के आसपास का है जब एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दो छात्र  अक्षत कुमार (उम्र 22 वर्ष) एवं सइयाम कुमार (उम्र 19 वर्ष) लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे थे। उसी बीच एमबीबीएस  द्वितीय वर्ष के कुछ छात्र लाइब्रेरी में आ गए और दोनों किसी बात...

महिलाओं के खिलाफ अपराध माफी योग्य नहीं कोलकाता मर्डर केस पर बोले पीएम मोदी

Image
                          सर्वेश पाठक / कानपुर                            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे हैं, वहां पहुंचकर उन्होंने लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित किया। लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कोलकाता मर्डर केस पर कहा, 'महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए हमारी सरकार भी लगातार कानून सख्त कर रही है।' पीएम ने कहा, महिलाओं के खिलाफ अपराध माफी योग्य नहीं है।  उन्होंने आगे कहा, आज इतनी बड़ी संख्या में देश की बहनें-बेटियां यहां हैं। पहले शिकायतें आती थीं कि एफआईआर समय पर दर्ज नहीं होती थी, सुनवाई नहीं होती थी, मामलों में देरी होती थी। "घर से ही FIR दर्ज करा सकती हैं महिलाएं' पीएम ने ये भी कहा, 'हमने भारतीय न्यायिक संहिता के एक पूरे अध्याय में ऐसी कई बाधाओं को दूर किया है इसमें महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अत्याचार को लेकर बनाया गया है। अगर पीड़ित महिलाएं पुलिस स्टेशन नहीं जाना च...

जिलाधिकारी एवं एसपी द्वारा विद्यालय निरीक्षण किया गया

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय द्वारा पी०एम०श्री कम्पोजिट विद्यालय बसेला विकासखण्ड राठ का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित पाये गये। सभी कक्षाएं व्यवस्थित ढंग से संचालित पायी गयी। विद्यालय में पंजीकृत 273 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 178 छात्र-छात्राएं उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूँछे गये जिनका बच्चों ने समुचित उत्तर दिया गया। कक्षां-01 के बच्चे स्मार्ट क्लास के माध्यम से सीखते हुए पाये गये।   जिलाधिकारी महोदय द्वारा विद्यालय परिसर में लगे अमरूद, आम, करौंदा जैसे फलदार वृक्ष लगाने के कार्य के लिये प्रधानाध्यापक फरीदा खातून की सराहना की गयी। पी०एम० श्री विद्यालय में स्वीकृत बाल वाटिका, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष एवं दिव्यांग शौचालय के निर्माण कार्य को जिलाधिकारी महोदय द्वारा देखा गया और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी क...

साक्ष्यों के अभाव में हत्या का मुकदमा न्यायालय ने निरस्त किया

Image
                   अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर। थाना कुरारा क्षेत्र के जखेला गांव में नलकूप पर मरे मिले मजदूर के मामले में लगाए गए हत्या के मुकदमे को साक्ष्य के अभाव में अपर सत्र न्यायाधीश एससी एसटी ने निरस्त कर दिया। जखेला गांव निवासी अनुसूचित जाति के अरुण उर्फ बउवा पिछले 28 मार्च 2023 को शिवशरण यादव के नलकूप में मृत मिला था। तब मृतक के पिता हरिशंकर ने गांव निवासी सभाजीत पुत्र टीकाराम, संतराम, विनोद पुत्र संतराम यादव, राकेश पुत्र संतराम, छोटू पुत्र सभाजीत,राहुल,संदीप पुत्र सभाजीत, छोटे पुत्र रघुनाथ यादव पर बेटे अरुण उर्फ बउवा की हत्या करने का मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराया था। जिसमें आरोपियों के दरवाजे के सामने रहने पर नाली के विवाद में गाली गलौज व हत्या करने की बात कही थी। इस मामले में सीओ सदर ने विवेचना की। उन्होंने विसरा रिपोर्ट में किसी प्रकार का विष नहीं होना पाया गया। अपर सत्र न्यायाधीश एससी एसटी सुशील कुमार खरवार सीओ सदर द्वारा प्रस्तुत विवे...

धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन कार्यक्रम

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर, नगर के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर में रक्षा बन्धन कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया के नेतृत्व में सरस्वती वन्दना से हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि यह त्योहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहने अपनी भाई की रक्षा के लिये उसके कलाई पर रक्षा सूत्र बाॅधकर तिलक लगाती है और उसकी लम्बी उम्र की कामना करती है। बदले मे भाई अपनी बहन को आजीवन रक्षा करने का वचन देता है। पौराणिक कथाओ के मुताबिक भगवान कृष्ण की उॅगली सुदर्शन चक्र से गलती से कट गयी थी यह देखकर द्रौपदी ने खून रोकने के लिए अपनी साड़ी से कपड़े का एक टुकड़ा फाड़कर चोट पर बाॅध दिया। भगवान कृष्ण उनके हावभाव से बहुत प्रभावित हुये और उन्होने हमेशा उनकी रक्षा करने का वादा किया। इस अवसर पर आचार्य रमेश शुक्ल ने बोलते हुए कहा कि धार्मिक ग्रन्थो के अनुस...

मुख्य कोषाधिकारी ने श्री गुलाबिया को किया बैंच लगाकर सम्मानित

Image
                               जी0 के0 खरे                                  कानपुर -78वें स्वतंत्रता दिवस पर आज कोषागार कार्यालय कानपुर में ‌मुख्य कोषाधिकारी श्री विनोद कुमार सिंह ने सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के संयोजक बी एल गुलाबिया को शाल‌ओढ़ाकर  तिरंगा बैच लगाकर सम्मानित किया।

मोतीझील मेट्रो स्टेशन चौराहा पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह -राजा भरत अवस्थी

Image
                                जी0 के0 खरे                                कानपुर,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में मोतीझील मेट्रो स्टेशन चौराहे पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।देश को आजादी दिलाने वाले अमर बलिदानियों को याद करते हुए श्री अवस्थी ने कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए कठोर मेहनत करनी है। समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह यादव, मन्त्री इं.कोमल सिंह ,सम्प्रेक्षक मंजूरानी कुशवाहा,चेयरमैन साहब सरताज,कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र अवस्थी, संरक्षक रामजी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह,दिलीप सैनी,राम स्वरूप,आनन्द बाजपेयी,एसएमजेड नकवी,सुखेन्द्र यादव,आशीष मिश्रा,सत्य प्रकाश,सुरेश चंद,अजीत सिंह,क्रिस्टी सिंह,मनोज झाँ,अब्दुल लईक खाँ,आदित्य पांडेय,ब्रजभार,अमित पांडेय,आशुतोष दीक्षित,महेन्द्र सिंह,जितेंद्र सिंह,सुनील निगम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे...

जीनियस प्रेस एसोसिएशन उ प्र के कार्यालय में फहराया गया झंन्डा

Image
                                 जी0 के0 खरे                                 लखनऊ -जीनियस प्रेस एसोसिएशन उ प्र के लखनऊ कार्यालय पर धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, झंन्डारोहण प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार खरे व्दारा किया गया इस अवसर पर श्री खरे ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किये इस अवसर पर गिरीश खरे, राजेश कुमार, बजरंगी प्रसाद,अतुल कुमार, सी पी शर्मा,जे पी मिश्रा, के के‌सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

पार्थ आधांन्त में फहराया गया झंन्डा

Image
                                जी0 के0 खरे                                 लखनऊ -पार्थ आधांन्त परिसर के सभी नागरिकों व्दारा झंन्डारोहण कर धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस झंन्डारोहण कई सीनियर सिटीजन व्दारा किया गया यह एक नयी परम्परा परिसर में शुरू हुई ‌है। इस अवसर पर क ई व्यक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए, तथा इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों व्दारा राष्ट्रीय गीत गाये तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसकी लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की इस अवसर पर पार्थ आधांन्त के सभी नागरिक गण उपस्थित थे।

जिलाधिकारी एवं एसपी नें आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                                                 संपूर्ण समाधान दिवस                          हमीरपुर, तहसील राठ में "सम्पूर्ण समाधान दिवस" के अवसर पर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय व एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा द्वारा आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया व शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया तथा जमीनी विवादों को पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देश दिये गये। इस अवसर एसडीएम राठ, क्षेत्राधिकारी राठ, प्रभारी निरीक्षक थाना राठ व अन्य सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे ।

भारतीय जनता पार्टी फूलपुर विधानसभा गंगापार की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी /प्रयागराज                      फूलपुर। प्रयागराज शनिवार को इफको में भारतीय जनता पार्टी फूलपुर विधानसभा उप चुनाव के संदर्भ में संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भाजपा गंगापार कविता पटेल ने कहा कि जो हाल कन्नौज और अयोध्या में हमारी बेटियों के साथ हुआ वो यहां न हो इसके लिए हमे यह विधानसभा उप चुनाव हर हाल में जीतना है सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लेकर जाए कि यह सीट हमे जीत कर देनी है केबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि फूलपुर विधानसभा का चुनाव हम सबके बीच में एक अवसर की तरह है और चुनौती भी है विपक्ष ने उत्तर प्रदेश में भ्रम की स्थिति पैदा करके कि संविधान खत्म हो जाएगा आरक्षण खत्म हो जाएगा कुछ सीटें ज्यादा जीत ली तो संसद में मोदी को घेर रहे हैं इसलिए ये उपचुनाव एक अवसर है उन्हें जवाब देने का दसों विधानसभा में सर्वाधिक वोट से फूलपुर विधानसभा जीतना है और मोदी जी को बताना है उत्तर प्रदेश की जनता मोदी के साथ है। केबिनेट मंत्री राके...

रेशम अधिकारी मनोज कुमार पटेल ने बचाई अरविंद की जान

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     जिला अस्पताल में भर्ती रामप्रसाद पुत्र अरविंद  को खून की जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा जहां डॉक्टरों ने ब्लड की डिमाण्ड की तो परिजन ब्लड की तलाश करते 2 हतास हो गए! समिति के सहयोग से आज 15 वीं बार ब्लड डोनेट करने आये मनोज कुमार पटेल जी ने किशोर बालक को एक यूनिट A+ पॉजिटिव ब्लड डोनेट कर बचाई जान। राक्तबीर योद्धा को बुंदेलखंड रक्त दान समिति महादानी मनोज जी को ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।

रक्षाबंधन पर्व पर पत्रकारों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Image
                                जी0 के0 खरे                                कानपुर -जीनियस प्रेस एसोसिएशन उ प्र के सभी पदाधिकारियों सहित प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार खरे ने भाई-बहन के रक्षा बंधन पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दी, डां के एम ञिपाॉठी प्रदेश प्रभारी अतुल गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ला उपाध्यक्ष पी एन शर्मा लखनऊ मण्डल अध्यक्ष कीर्ति शुक्ला रविन्द्र ञिपाॉठी सुरेश कुमार चौरसिया (प्रदेश सचिव) कुलदीप ‌सक्सेना महामंत्री आशीष मिश्रा संगठन मंत्री आदि लोग।

श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल में फिर से टॉप लिस्ट में आई दिव्या जायसवाल

Image
                             विशेष संवाददाता                             खरसिया/रायगढ़/छत्तीसगढ़, आज देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मना रहा है इस अवसर पर शहर के श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया , विद्यालय प्रांगण में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं तथा बच्चों की उपस्थिति में राष्ट्र ध्वज की पूजा अर्चना के पश्चात ध्वजा रोहण किया गया पुष्प वर्षा के मध्य बच्चों ने अपने सुमधुर आवाज में राष्ट्रगान गाया एवं तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रंगारंग प्रस्तुति दी गई।  ध्वजारोहण के पश्चात बच्चो को परीक्षा के अंक - पत्र वितरित किए गए जिसके अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत भी किया गया जिसमें बच्चों को पुरुस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो , मेडल आदि दिया गया जिसमे कक्षा 5 की क्षात्रा एवं दैनिक भारत मं...

एक्सपर्ट जोन ऑर्गेनाइजेशन ने बड़े धूमधाम से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

Image
                                 संदीप निषाद                                 बिंदकी / फतेहपुर,  कस्बा जहानाबाद में 78 में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में एक्सपर्ट जोन ऑर्गेनाइजेशन में आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में झंडा फहराया गया।। मौके पर शिवा सर,प्रदीप निषाद, संदीप निषाद सहित शिक्षक गढ़ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

भाजपा के निराश कार्यकर्ताओं में कब आएगा जोश

Image
                             नागेंद्र प्रताप सिंह                                सवाल तो पूछेंगे❓ 👉 सत्ता में होने का एहसास नहीं कर पा रहा कार्यकर्ता!! ✍️ लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा का चुनाव सभी चुनाव में जीत की नींव रखने वाला भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अभी भी निराशा से ऊपर नहीं उठ पा रहा है। लोकसभा का चुनाव निराशा के चलते ही आशा के विपरीत रहे। जो नतीजे आए उसके बाद भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम बार-बार कर रहा हैं। फिर भी 2014 और 2017 में जो जोश  कार्यकर्ताओं में था वो नजर नहीं आ रहा। अभी भी पुलिस थाना हो या फिर तहसील व ब्लॉक हर जगह कार्यकर्ता ना तो पीडतों का काम करा पा रहा है और ना ही खुद का। पिछला जो इतिहास रहा उसमें कई ऐसे कार्यकर्ता पार्टी के थे जिन्हें पुलिस द्वारा अपमानित किया गया, ऐसे पुलिस कर्मियों का कुछ भी नहीं बिगड़ा लेकिन भाजपा का बहुत कुछ बिगड़ गया जो अभी भी सुधारा  नहीं जा स...

धाता ब्लॉक "प्रमुख" के "गांव" में ही हो गया "सरकारी खजाने" पर बड़ा "खेल"

Image
                                  हरीश शुक्ल.                                👉 क्षेत्र पंचायत से बिना काम के ही ₹28 लाख की धनराशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी! 👉विकास खंड के कई और भ्रष्टाचार के नमूने आए सामने! 👉ग्राम पंचायतों के आगे ब्लॉकों के भ्रष्टाचार पर पड़ा है पर्दा! 👉बोगस टेंडर प्रक्रिया,चहेतों को काम,नियम विरुद्ध कामों एवं मनमानी करने के आदी हो चुके हैं प्रमुख! 👉अधिकांश ब्लॉकों में प्रमुख हैं हाईजैक! 👉भ्रष्टाचार की आंच न आए उन तक इसलिए ओढ़ ली है सत्ताई चादर! 👉धाता तो नमूना मात्र विकास कामों व मनरेगा के भ्रष्टाचार की ब्लाकों की खुलेंगीं कड़ियां!      ✍🏿 ग्राम पंचायतों में सरकारी खजाने की लूट एवं भ्रष्टाचार की चादर ओढ़े जिम्मेदारों के आगे विकास खण्डों में लूट-घासोट,मनमानी तथा भ्रष्टाचार पर फिलहाल पर्दा पड़ा है।जिले के अधिकांश ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख हाईजैक हैं और इसी का नतीजा है कि हाईजैकर जमकर मनमानी...

भारत के पाठ्यक्रमों में कम से कम हाई स्कूल स्तर तक भारतीय जीवन पद्धति को भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुरूप छात्रों के शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए

Image
                              आर0 के0 अग्रवाल                             भारत के पाठ्यक्रमों में कम से कम हाई स्कूल स्तर तक भारतीय जीवन पद्धति को भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुरूप छात्रों के शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए जैसे ब्रह्म मुहूर्त में उठना, सो कर उठते समय बिस्तर पर बैठना पृथ्वी का स्पर्श फिर बिस्तर छोड़ने, बैठकर लघु शंका, बैठकर उषा पान, दैनिक क्रिया से निवृत होने की प्रक्रिया, योग, आसन, कसरत, प्रातः कालीन भ्रमण, आध्यात्मिक ज्ञान साधना प्रार्थना, देश विदेश के समाचारों को पढ़ना लिखना समझना, प्रातः का स्वल्पाहार, समय एवं मौसम के अनुसार आहार का चयन, अध्ययन की पद्धति, भाषा ज्ञान एवं शिक्षा का उद्देश्य किसी दूसरे की बात एवं विषय को सुना समझना और अपनी बात को दूसरे तक बोलकर आवश्यकता अनुसार संकेतों से समझने और समझना, उसके मनोभावों के अनुरूप संचारित अर्थात कम्युनिकेट करना, लोक व्यवहार एवं बड़े अथवा छोटे परिवार जनों के साथ सम व्यवहा...

पेंशनरों ने ‌तिरंगा याञा निकाल घर‌-घर दिया ‌तिरंगा

Image
                                जी0 के0 खरे                                 कानपुर नगर / देश में तिरंगा झंडा को प्रत्येक नागरिकों से जोड़ने के उद्देश्य से आज सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के तत्वावधान पर संयोजक बी एल गुलाबिया के नेतृत्व में स्कूटर, मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा निकाल कर दक्षिण क्षेत्र में पेंशनरों के‌घर-घर जाकर  झंन्डा देकर तिरंगा उनको देश के सैनिकों का सम्मान करने के लिए घरों में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की सर्व प्रथम अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के साथी कानपुर में रहने वाले स्वतंत्रता क्रान्तिकारी श्री सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय के पौञ श्री सुधीन्द्र पाण्डेय को उनके आवास मोती झील में तिरंगा झंडा दिया, उसके पश्चात राजेश खन्ना श्रमायुक्त कार्यालय के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के निवास किदवई नगर एवं सेवा निवृत्त महिला स्वास्थ्य कर्मी श्रीमती राम रानी कटियार के निवास किदवई नगर एवं जूही निवासी स...

स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को पञकारों ने दी शुभकामनाएं

Image
कानपुर -जीनियस प्रेस एसोसिएशन उ प्र के सभी पदाधिकारियों सहित प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार खरे ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी,श्री खरे ने सभी देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने - अपने घरों मुहल्लों व मंन्दिरों आदि में अधिक से अधिक तिरंगा झंडा लगायें तथा सार्वजनिक रूप से झंन्डारोहण कार्यक्रम करें तथा प्रभातफेरी निकालें तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर प्रधानमंत्री मोदी जी के सपनों को साकार करे इस अवसर पर गिरीश कुमार खरे प्रदेश अध्यक्ष बांके एम ञिपाॉठी प्रदेश प्रभारी अतुल गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अनुपम शुक्ला उपाध्यक्ष,पी एन शर्मा लखनऊ मण्डल अध्यक्ष, कीर्ति शुक्ला, रविन्द्र ञिपाॉठी, सुरेश ‌चौरसिया(प्रदेश सचिव) कुलदीप सक्सेना महामंत्री, आशीष मिश्रा संगठन मंत्री, सुरेश गौतम, जिला अध्यक्ष, कानपुर देहात आदि लोग उपस्थित थे।