श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल में फिर से टॉप लिस्ट में आई दिव्या जायसवाल

                             विशेष संवाददाता                            

खरसिया/रायगढ़/छत्तीसगढ़, आज देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मना रहा है इस अवसर पर शहर के श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया , विद्यालय प्रांगण में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं तथा बच्चों की उपस्थिति में राष्ट्र ध्वज की पूजा अर्चना के पश्चात ध्वजा रोहण किया गया पुष्प वर्षा के मध्य बच्चों ने अपने सुमधुर आवाज में राष्ट्रगान गाया एवं तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रंगारंग प्रस्तुति दी गई। 

ध्वजारोहण के पश्चात बच्चो को परीक्षा के अंक - पत्र वितरित किए गए जिसके अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत भी किया गया जिसमें बच्चों को पुरुस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो , मेडल आदि दिया गया जिसमे कक्षा 5 की क्षात्रा एवं दैनिक भारत मंजरी की सह संपादिका पूजा जायसवाल की सुपुत्री दिव्या जायसवाल ने एकबार फिर अपना परचम लहराते हुए कक्षा 5 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। दिव्या जायसवाल को कक्षा में  प्रथम आने पर  प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पहना कर  स्कूल ट्रस्टी गणों एवं प्रधानाध्यापिका द्वारा सम्मानित किया गया ।

दिव्या जायसवाल ने जहां एक तरफ शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अपना परचम लहराया है वहीं दूसरी तरफ होनहार बेटी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेकर अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर जहां विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपना आशीर्वाद बेटी दिव्या को दिया है वही दैनिक भारत मंजरी समाचार पत्र के प्रधान संपादक डॉ आर0 सी0 श्रीवास्तव ने भी अपना आशीर्वाद देते हुए बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। समाचार पत्र के उप संपादक राजा अवस्थी, जी0 के0 खरे एवं उप संपादक प्रशासन आशिफ़ कुरैशी ने भी अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए होनहार बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार