जिलाधिकारी एवं एसपी द्वारा विद्यालय निरीक्षण किया गया

                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     

हमीरपुर, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय द्वारा पी०एम०श्री कम्पोजिट विद्यालय बसेला विकासखण्ड राठ का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित पाये गये। सभी कक्षाएं व्यवस्थित ढंग से संचालित पायी गयी। विद्यालय में पंजीकृत 273 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 178 छात्र-छात्राएं उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूँछे गये जिनका बच्चों ने समुचित उत्तर दिया गया। कक्षां-01 के बच्चे स्मार्ट क्लास के माध्यम से सीखते हुए पाये गये। 


जिलाधिकारी महोदय द्वारा विद्यालय परिसर में लगे अमरूद, आम, करौंदा जैसे फलदार वृक्ष लगाने के कार्य के लिये प्रधानाध्यापक फरीदा खातून की सराहना की गयी। पी०एम० श्री विद्यालय में स्वीकृत बाल वाटिका, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष एवं दिव्यांग शौचालय के निर्माण कार्य को जिलाधिकारी महोदय द्वारा देखा गया और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि एक महीने के अन्दर सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करवा लिया जाये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी राठ को निर्देशित किया गया कि परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुखद भौतिक परिवेश उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे एवं विभागीय योजनाओं को लाभ छात्रों तक पहुँचाएं।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार