फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग को लेकर प्राचार्य आरपी सिंह गंभीर
राजा अवस्थी / फतेहपुर
फतेहपुर, 26 अगस्त 2024, शहीद जोधा सिंह अटैया मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों में विवाद के चलते मारपीट की गंभीर घटना संज्ञान में आई है प्रथम वर्ष के छात्रों के अनुसार यह मामला रैगिंग का है, जबकि कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरती सिंह का कहना है कि यह मामला छात्रों की आपसी लड़ाई झगड़े का है इसका रैगिंग से कोई लेना देना नहीं है मामले की जांच की जा रही है यदि इसमें किसी भी स्तर से रैगिंग का मामला सिद्ध होता है दूसरी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला देर रात्रि करीब 12:00 बजे के आसपास का है जब एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दो छात्र अक्षत कुमार (उम्र 22 वर्ष) एवं सइयाम कुमार (उम्र 19 वर्ष) लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे थे। उसी बीच एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के कुछ छात्र लाइब्रेरी में आ गए और दोनों किसी बात को लेकर प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ मारपीट की। इस संबंध में पीड़ित छात्रों का आरोप है कि यह पूरा मामला रैगिंग का है जिसमें उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया। गुप्त मारपीट की घटना में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं जिसके फल स्वरूप उन्हें जिला अस्पताल फतेहपुर में भर्ती कराया गया है।

Comments
Post a Comment