पेंशनरों ने तिरंगा याञा निकाल घर-घर दिया तिरंगा
जी0 के0 खरे
कानपुर नगर / देश में तिरंगा झंडा को प्रत्येक नागरिकों से जोड़ने के उद्देश्य से आज सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के तत्वावधान पर संयोजक बी एल गुलाबिया के नेतृत्व में स्कूटर, मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा निकाल कर दक्षिण क्षेत्र में पेंशनरों केघर-घर जाकर झंन्डा देकर तिरंगा उनको देश के सैनिकों का सम्मान करने के लिए घरों में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की सर्व प्रथम अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के साथी कानपुर में रहने वाले स्वतंत्रता क्रान्तिकारी श्री सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय के पौञ श्री सुधीन्द्र पाण्डेय को उनके आवास मोती झील में तिरंगा झंडा दिया, उसके पश्चात राजेश खन्ना श्रमायुक्त कार्यालय के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के निवास किदवई नगर एवं सेवा निवृत्त महिला स्वास्थ्य कर्मी श्रीमती राम रानी कटियार के निवास किदवई नगर एवं जूही निवासी सरदार इन्द्र जीत सिंह के साथ गोबिंद नगर में ताराचंद के आवास पहुंचकर तिरंगा झंडा भेंटकर उनको अपने आस पास लोगो के साथ वरिष्ठ नागरिकों के निवास पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील किया तिरंगा यात्रा में बी एल गुलाबिया, बेनी सिंह सचान आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट, रविन्द्र कुमार मधुर,बेचे लाल कुशवाहा, अंकुर श्रीवास्तव,चंन्द्रहास सिंह चौहान एडवोकेट समेत दर्जनों लोग मौजूद थे, पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को देशहित से जोड़ते हुए बताते हुए सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया।

Comments
Post a Comment