भारतीय जनता पार्टी फूलपुर विधानसभा गंगापार की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

                  गणेश प्रसाद द्विवेदी /प्रयागराज                     

फूलपुर।प्रयागराज

शनिवार को इफको में भारतीय जनता पार्टी फूलपुर विधानसभा उप चुनाव के संदर्भ में संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भाजपा गंगापार कविता पटेल ने कहा कि जो हाल कन्नौज और अयोध्या में हमारी बेटियों के साथ हुआ वो यहां न हो इसके लिए हमे यह विधानसभा उप चुनाव हर हाल में जीतना है सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लेकर जाए कि यह सीट हमे जीत कर देनी है केबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि फूलपुर विधानसभा का चुनाव हम सबके बीच में एक अवसर की तरह है और चुनौती भी है विपक्ष ने उत्तर प्रदेश में भ्रम की स्थिति पैदा करके कि संविधान खत्म हो जाएगा आरक्षण खत्म हो जाएगा कुछ सीटें ज्यादा जीत ली तो संसद में मोदी को घेर रहे हैं इसलिए ये उपचुनाव एक अवसर है उन्हें जवाब देने का दसों विधानसभा में सर्वाधिक वोट से फूलपुर विधानसभा जीतना है और मोदी जी को बताना है उत्तर प्रदेश की जनता मोदी के साथ है।

केबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि आने वाले विधानसभा फूलपुर उप चुनाव की तैयारी में यहां हम यहां आपके सहयोग में आए हैं लोकसभा चुनाव से मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य पूरा हुआ पर उत्तर प्रदेश में आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं रहा पर लोकसभा फूलपुर आपने जीत कर दिया पर फूलपुर विधानसभा में हम 18000 से पिछड़ गए ये विपक्ष की मजबूती से नहीं हुआ हमारी कमी से हुआ है हमारी प्रदेश व देश की सरकार के खिलाफ़ जनता की कोई  नकारात्मक सोच नहीं है ये उपचुनाव हमारे लिए चुनौती है सभी लोग एकजुट होकर यह चुनाव लड़ेंगे तो हम हर हाल में यह चुनाव जीतेंगे। कार्यकर्ता और संगठन से बड़ा कोई नहीं है। आने वाले दिनों में कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि ये उप चुनाव हमे हर हाल में जीतना है झूठ की नाव ज्यादा देर नहीं टिकती लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने झूठ का सहारा लिया था जब पूरे देश में माहौल भाजपा के पक्ष में था अगर केन्द्र में मोदी की सरकार नहीं होती तो धारा 370 हटती क्या राम मंदिर बनता क्या जितना काम मोदी सरकार ने दस साल में कर दिया वो कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई।2024 के उप चुनाव को मै 2027 के चुनाव से जोड़ता हूं अगर 2027 में भाजपा सरकार नहीं बनी तो यहां के हालात भी पश्चिम बंगाल की तरह हो जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हनुमान जी की तरह शक्तिशाली है इसको अपनी ताकत याद दिलाने की जरूरत है। इन्हीं कार्यकर्ताओं ने 2017 2019 2022 में उत्तर प्रदेश में बंपर जीत दिलाई है। आने वाले चुनाव में भी यही कार्यकर्ता चुनाव जिताने का काम करेंगे। मोदी और योगी के नेतृत्व में सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था है जितना काम फूलपुर विधानसभा में 10 साल में हुआ उतना काम पिछली सरकारें कई सालों में नहीं कर पाई। गांव की रोड भी हाइवे की तरह बनाई गई हैं कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बी के सिंह,पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, जिलाध्यक्ष महानगर राजेंद्र मिश्रा,पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष अमर नाथ तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय, विभव नाथ भारती,जिला उपाध्यक्ष किरन त्रिवेदी, पूर्व एमएलसी निर्मला पासवान, जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल, जिला महामंत्री रवि केसरवानी,जिला महामंत्री जीत लाल त्रिपाठी, मनोज निषाद, हरिभूषण सिंह, मनु प्रताप सिंह,जिला मंत्री अमर जीत कुशवाहा, अजय पांडेय,तुलसी राम सरोज,मनोज द्विवेदी, देवेंद्र गिरी, ओमप्रकाश गिरी, राजेंद्र मिश्रा, राजू पाल, आलोक गुप्ता, अरुण मिश्रा पिंटू नेता,उमेश तिवारी, विमलेश पटेल, निमिष खत्री, पवन जयसवाल, संगीता पटेल, धीरेन्द्र मिश्रा, गुड्डू राजा आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार