धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन कार्यक्रम

                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     

हमीरपुर, नगर के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर में रक्षा बन्धन कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया के नेतृत्व में सरस्वती वन्दना से हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि यह त्योहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहने अपनी भाई की रक्षा के लिये उसके कलाई पर रक्षा सूत्र बाॅधकर तिलक लगाती है और उसकी लम्बी उम्र की कामना करती है। बदले मे भाई अपनी बहन को आजीवन रक्षा करने का वचन देता है। पौराणिक कथाओ के मुताबिक भगवान कृष्ण की उॅगली सुदर्शन चक्र से गलती से कट गयी थी यह देखकर द्रौपदी ने खून रोकने के लिए अपनी साड़ी से कपड़े का एक टुकड़ा फाड़कर चोट पर बाॅध दिया। भगवान कृष्ण उनके हावभाव से बहुत प्रभावित हुये और उन्होने हमेशा उनकी रक्षा करने का वादा किया। इस अवसर पर आचार्य रमेश शुक्ल ने बोलते हुए कहा कि धार्मिक ग्रन्थो के अनुसार इसका जुड़ाव देव दानव युद्ध से है। जिसमे एक पत्नी ने सबसे पहले सावन पूर्णिमा पर पति की रक्षा के लिये रक्षासूत्र बाॅधा था बाद मे इसकी परम्परा शुरु हो गयी और पुरोहित यजमानो के घर जाकर रक्षा सूत्र बाॅधने लगे। और उनके कल्याण रक्षा के लिये प्रार्थना करने लगे। तत्पश्चात कन्या भारती की प्रमुख आचार्या बहन अनीता सिंह के नेतृत्व में सभी बहनो ने भाईयो को एवं समस्त स्टाफ को रोली चन्दन का टीका कर रक्षा सूत्र बाॅधा।


इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र सुमित कुमार उर्फ बउवा ठाकुर ने संस्कृति बोध परियोजना पर विस्तृत प्रकाश डाला। तथा विद्यालय के बहनो द्वारा कजरी गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र सांसद मुकुल कुशवाहा ने किया। तथा आभार प्रदर्शन आचार्या श्रीमती शशि गंगोला ने किया। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने दिया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार