जनपद में जोश व खरोश के साथ मनाई गयी ईद
अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर
कोतवाली पुलिस एवं यातायात पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मौजूद रही
ईद हम सब को मिलजुल कर रहनें की प्रेरणा देती है - जावेद हबीब
अल्लाह रमज़ान की इबादतों का इनाम देते हैं- आसिफ अहमद
ईद गिलेशिकवे खत्म करनें का दिन है - मकसूद
हमीरपुर, जनपद में ईद का दिन रमज़ान के महीने में की गयी इबादतों के बदले ईश्वर से इनाम पाने का दिन है, तो इससे बड़ी खुशी और प्रसन्नता का मौका क्या हो सकता है? यही कारण है कि मुसलमानों में इस दिन का विशेष स्थान और महत्व है। विद्वानों ने लिखा है कि "ईद" शब्द "ऊद" से बना है, जिसका अर्थ है "वापसी", यानी हर साल ईद लौटकर आती है और इस के लौट के आनें की चाहत भी होती है। और "फ़ित्र" का अर्थ है "रोज़ा तोड़ना या समाप्त करना"। क्योंकि ईद-उल-फितर के दिन रोजों का सिलसिला ख़त्म होता है और इस दिन अल्लाह रमज़ान की इबादतों का इनाम देते हैं, इसलिए इसे "ईद-उल-फितर" कहा जाता है।
पाक महीना रमजान में तीस रोजे रखने के बाद रोजेदारों को बृहस्पतिवार को इनाम एवं रहमत के रूप में ईद की खुशियां मिलीं। शहर से लेकर गांव तक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुशी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मनायी। जनपद में ईद को लेकर कई जगहों पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-फितर की बधाई दी। ईद को लेकर चारो तरफ खुशीयों का माहौल दिख रहा था।छोटे बच्चों में दिखा खासा उत्साह | ईद-उल-फित्र त्योहार को लेकर छोटे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। वे सुबह में बड़ों के साथ नये कपड़े पहनकर ईदगाह में जाकर ईद की नमाज अदा की। उसके बाद ईदी लेकर अपने दोस्तों के साथ एक दूसरे के घर जाकर सेवइयां खाई। बच्चों ने ईदी से मनपसंद खिलौने भी खरीदे। वे आज दिन भर ईद की खुशी में झूमते रहे।ईद में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अपने घर आये मेहमानों को सेवई खिलाकर ईद की बधाई दी। उनके घर जो भी आता उन्हें सबसे पहले सेवई खिलाकर मुंह मीठा कराया जा रहा था। सेवई के अलावा कई तरह के पकवान एवं व्यंजन बनाये गये थे। शहर के कई मुहल्लों में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम एवं हिन्दू समुदाय के लोग भी शामिल हुए। वही जनपद में सुरक्षा की थी पुख्ता व्यवस्था
ईद में सामाजिक सौहार्द न बिगड़े इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी खासी तैयारी कर रखी थी। शहर के सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल के जवान तैनात किये गये थे। ईदगाह एवं मस्जिदो के पास भी पुलिस के जवान तैनात थे। ताकि किसी तरह की अनहोनी को रोका जा सके। मुस्लिम मुहल्लों में भी सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गयी थी। पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा जिले की सुरक्षा व्यवस्था की मानीटरिंग कर रहे थी। सभी थानाध्यक्षों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया था।मौदहा की ईद गाह में हजारो मुसलमानो ने सुबह में ईद की नमाज अदा की गई ईद गाहो मे ईद की नमाज अदा की गयी

Comments
Post a Comment