शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग को बुझाने में सिविल डिफेंस के सेक्टर वार्डेन ने अहम भूमिका निभाई
जी0 के0 खरे
लखनऊ, राजाजीपुरम ई ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से खाद्य रसद विभाग में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के पद पर तैनात प्रमोद द्विवेदी के तीन मंजिला बन्द मकान से आचनक घुआं निकलते देख सड़क पर खेल रहे बच्चों ने आग लगने का शोर मचाने लगे। आग लगने की जानकारी मिलते ही लखनऊ सिविल डिफेंस के सेक्टर वार्डेन रामगोपाल सिंह ने भीषण आग को बुझाने में अहम भूमिका निभाई। तीन मंजिले तक आग ही आग दिखाई दे रही थी। वाशिंग मशीन में लगी आग की लपटें बगल में रखे दो गैस सिलेंडर में आग लगती उसके पहले ही बिना कुछ देखे और समझें बिना सिविल डिफेंस के वार्डेन ने आग के बीच में से दोनों गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकला, जिससें बड़ी दुर्घटना होने से बचाया जा सका।
बाल्टियों से पानी भर भर कर बेकाबू आग को बुझाने में काबू पाया जा सका, जिसमें स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। आग बुझाने के दौरान सिविल डिफेंस के वार्डेन रामगोपाल सिंह के एक हाथ की उंगलियां झुलस गई। घर में रखा गृहस्थी का सामान बड़ी तादाद में जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के आने से पूर्व ही आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी भारी बल में मौजूदगी रही।


Comments
Post a Comment