पेंशन -फोरम की हुईं आपात कालीन बैठक
जी0 के0 खरे
कानपुर -आर के एम जिम पांडु नगर में आर के तिवारी की अध्यक्षता में पेंशनर फोरम की आपातकालीन बैठक हुई जिसमें भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी पत्र जिसमें सीजीएचएस लाभार्थियों के सी जी एच एस कार्ड को आभा आई डी से जोड़ने के लिए मैंडेटरी किया गया है, के बारे में चर्चा हुई |चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने पत्र में कार्ड लिंक करने से आधार कार्ड की सारी जानकारी साझा करने की सहमत मांगी है|इस विषय में यह भी चर्चा हुई की सीएचएस के पास सभी लाभार्थियों के आधार कार्ड एवं सीजीएचएस कार्ड संख्या उपलब्ध है यदि सरकार को लगता है कि आभा आई डी को सीजीएचएस कार्ड से लिंक करना आवश्यक है तो वह स्वयं करें इसमें कर्मचारियों को सहमत देने की जरूरत नहीं है ,साथ में यह भी निर्णय लिया गया कि फोरम महामंत्री आनंद अवस्थी स्वास्थ्य सचिव को एक पत्र लिखेंगे और इसे निरस्त करने की का अनुरोध करेंगे।
यदि स्वास्थ्य सचिव इस पत्र को दिनाक 25/04/2024 तक निरस्त नहीं करते हैं तो फोरम कानूनी सहायता के लिए माननीय उच्च न्यायलय में जाएग, क्योंकि जब सीजीएचएस बना था उस समय जो नियम बने थे यह आदेश उन नियमों की अवहेलना करता है | अब लगभग 45 लाख सीजीएचएस लाभार्थी है.
बैठक में फोरम के महा मंत्री श्री आनंद अवस्थी, राजेश कुमार शुक्ला, बी एल गुलाबिया, बी एस तिवारी, साहबदीन यादव, सत्य नारायण, सुभाष चंद्र भाटिया, अरुणेश तिवारी, वी पी श्रीवास्तव, अशोक कुमार, ए के निगम, के के श्रीवास्तव, आर पी शुक्ल, मुंशी पंडित, आर के कटियार, उमेश शुक्ला, विनय प्रकाश उपाध्याय, बेनी सिन्ह सचान, आर पी श्रीवास्तव, बजरंगी, आदि सदस्यो ने भाग लिया।


Comments
Post a Comment