देवी मां के नवरात्रि में देवी सिंह ने उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक चलाया राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का सदस्यता अभियान
एड0 आर0 के0 पाण्डेय
सहारनपुर के वरिष्ठ समाजसेवी हैं देवी सिंह
प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष व सहारनपुर के वरिष्ठ समाजसेवी देवी सिंह जी ने उत्तर भारत से अब दक्षिण भारत तक संगठन का सदस्यता अभियान चलाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संगठन में उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह जी जो कि मूलतः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं और वह सहारनपुर जिला के वरिष्ठ समाजसेवी भी हैं इस समय देवी मां के नवरात्रि में वह दक्षिण भारत में संगठन का सदस्यता अभियान चला रहे हैं। यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दिया है।

Comments
Post a Comment