दो बाइकों की सीधी टक्कर, एक की मौत

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

सरीला (हमीरपुर)। जरिया थाना क्षेत्र के पवई गांव के पास पथखुरी रोड पर रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राठ भेजा, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम भैंसाय, थाना मुस्करा निवासी अमन (25) पुत्र हरगोबिंद, रोहित (23) पुत्र गिरधारी और सुग्रीव (22) पुत्र हरिनारायण एक बाइक पर सवार थे। वहीं, दूसरी बाइक पर पवई गांव निवासी जयपाल (50) पुत्र विश्वनाथ और उनकी पत्नी अनीता (45) सवार थीं। पथखुरी रोड पर दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी राठ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रोहित पुत्र गिरधारी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।

जरिया थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद