लखनऊ की बेटी प्रभाती पांडेय ने जीता मिस टीन इंडिया 2026 का ताज
🔴 🟡 जी0 के0 खरे 🟡 🔴
🔴 कक्षा 12 की छात्रा ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, आठ महीने में KatWalk Academy की चौथी पेजेंट विजेता।
लखनऊ। शहर की प्रतिभाशाली छात्रा प्रभाती पांडेय ने राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ का नाम रोशन करते हुए प्रतिष्ठित मिस टीन इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। राष्ट्रीय पेजेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें विजेता का ताज पहनाया गया। प्रभाती की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों, मेंटर्स और पूरे लखनऊ में खुशी की लहर है।
प्रभाती ने पेजेंट की तैयारी और संपूर्ण ग्रूमिंग KatWalk Academy, लखनऊ से की। अकादमी के संस्थापक एवं निदेशक अमित सैमसन नानू के मार्गदर्शन में उन्होंने रैंप वॉक, पोजिंग, संवाद कौशल, पब्लिक स्पीकिंग, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास, स्टाइलिंग और मीडिया प्रेजेंस सहित पेजेंट से जुड़े विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण लिया।
आठ महीने में चौथी पेजेंट विजेता
प्रभाती की जीत KatWalk Academy के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अकादमी के अनुसार, उसने महज आठ महीनों में चौथा पेजेंट विजेता तैयार किया है। लगातार मिल रही सफलताओं से अकादमी ने उत्तर प्रदेश में पेजेंट एवं मॉडलिंग ग्रूमिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत की है।
अकादमी के संस्थापक एवं निदेशक अमित सैमसन नानू ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में ताज केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हासिल होता है। उन्होंने कहा कि प्रभाती ने पूरी मेहनत और लगन के साथ तैयारी की और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए जरूरी आत्मविश्वास एवं परिपक्वता अपने प्रदर्शन में दिखाई।
संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर जोर
KatWalk Academy में मॉडलिंग और पेजेंट प्रतियोगिताओं की तैयारी के दौरान प्रतिभागियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया जाता है। यहां रैंप वॉक और पोजिंग के साथ कम्युनिकेशन, पब्लिक स्पीकिंग, आत्मविश्वास निर्माण, व्यक्तित्व विकास, स्टाइलिंग, मेकअप, मीडिया प्रेजेंस और प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट का प्रशिक्षण दिया जाता है।
अकादमी के अनुसार, उसके स्वामित्व में फेमिना मिस इंडिया उत्तर प्रदेश और Mrs India Icon पेजेंट प्लेटफॉर्म संचालित होते हैं। इसके साथ ही KatWalk Academy के पास Mrs Universe Oceania पेजेंट के आयोजन एवं संचालन का आधिकारिक लाइसेंस भी है।
अकादमी दिसंबर 2026 में प्रतिष्ठित Mrs India Icon पेजेंट का आयोजन लखनऊ में करने जा रही है। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन लखनऊ की फैशन और पेजेंट इंडस्ट्री के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा। इससे शहर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिलने के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागियों के लखनऊ आने से शहर की पहचान राष्ट्रीय पेजेंट डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत होने की उम्मीद है।


Comments
Post a Comment