महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

हमीरपुर। दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र में दो महिला पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता और मारपीट के आरोपों को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।


जिलाध्यक्ष कपिल देव यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि स्वतंत्र महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान मैक्स अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम की कवरेज कर रही थीं। आरोप है कि इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, उन्हें जबरन पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले जाया गया तथा वहां भी मारपीट की गई।

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को निराधार और भ्रामक बताते हुए अपना अलग पक्ष रखा है।

कपिल देव यादव ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में कार्य करने का अधिकार मिलना चाहिए। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

इस अवसर पर सुमित सिंह, नितिन यादव, सुजीत कुमार, कुलदीप कुमार, धीरेन्द्र कुमार, लवलेश यादव, मधुर मेहर निगम, मुन्ना विश्वकर्मा सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद