लखनऊ विश्वविद्यालय में गूंजा कवि सम्मेलन और मुशायरा

                      🔴       🟡    जी0 के0 खरे    🟡       🔴                     

🔴 भाईचारे, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत का दिया संदेश।

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अरबी-फारसी विभाग में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट एवं जारा इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकार से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल हुए तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।


मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी ने कहा कि साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। अध्यक्षता कुलपति प्रो. जयप्रकाश सैनी ने की।

कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, विधायक डॉ. आर.के. पटेल, प्रेस मान्यता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, पूर्व डीजीपी रिजवान अहमद सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं साहित्यकार उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के बाद आयोजित कवि सम्मेलन और मुशायरे में कवियों एवं शायरों ने हास्य, व्यंग्य, देशभक्ति, प्रेम और सामाजिक सरोकार से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद