भटपुरा जलाला गांव में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
कुरारा (हमीरपुर)। विकास खंड क्षेत्र के भटपुरा जलाला गांव में पीएनसी एवं यूनोप्स के संयुक्त तत्वावधान में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जल वंदना, जल पदयात्रा एवं स्वच्छता जागरूकता रैली से हुई।
यूनोप्स के जिला सलाहकार सुभाष चंद्र पांडे ने जल सारथी ऐप, जल संरक्षण तथा जल जीवन मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने संचालन एवं अनुरक्षण (O&M), स्रोत स्थिरता (Source Sustainability), बजटीय अभ्यास, दंड एवं प्रोत्साहन संबंधी प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पीएनसी के सतीश कुमार, टीपीआई के निशुन सेन, जल सहेलियां, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment