हरेहटा मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण व छात्र परेशान
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
कुरारा (हमीरपुर)। विकास खंड क्षेत्र की पतारा ग्राम पंचायत के मजरा हरेहटा जाने वाले मार्ग पर जलभराव एवं कीचड़ के कारण ग्रामीणों तथा विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी मार्ग पर स्थित मां शीतला माता मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है, लेकिन सड़क पर जलभराव के कारण उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
गांव निवासी संजय प्रजापति एवं शगुन ने बताया कि समस्या की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जा चुकी है। ग्रामीणों ने शीघ्र जलनिकासी कराकर मार्ग को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है।


Comments
Post a Comment