पीडब्ल्यूएस शिक्षालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
🔴 🟡 एड0 आर0 के0 पाण्डेय 🟡 🔴
🔴 अयोध्या से लेकर देशभर के प्रमुख जिलों में हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन।
अयोध्या। परमशक्ति धाम स्थित श्रीराम जानकी हनुमान जी मंदिर, गोरसरा शुक्ल में पीडब्ल्यूएस शिक्षालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के संयुक्त तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
पीडब्ल्यूएस शिक्षालय की निदेशक (प्रशासनिक एवं वैयक्तिक) तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्षा मनीषा पाण्डेय ने बताया कि 4 सितंबर 2026 को आयोजित समारोह में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी, विधिवत पूजन, विशेष आरती एवं महाप्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
उन्होंने बताया कि मुख्य आयोजन के साथ-साथ अयोध्या विकास क्षेत्र, सुल्तानपुर, भिवानी, फरीदाबाद, रोहतक, अहमदाबाद, सूरत, नई दिल्ली सहित देश के अनेक प्रमुख जिलों में भी पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। भिवानी में दलबीर सिंह के नेतृत्व में विशेष दही-हांडी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।


Comments
Post a Comment