अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों के 119 प्रभावित परिवारों को 4.76 लाख रुपये की राहत सहायता

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

हमीरपुर। जनपद में विगत दिनों हुई अतिवृष्टि एवं भारी वर्षा से मकान क्षति के प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार राहत सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक 119 प्रभावित लाभार्थियों को कुल 4 लाख 76 हजार रुपये की राहत सहायता राशि का भुगतान किया जा चुका है।


अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार ने बताया कि तहसीलवार हमीरपुर में 27 लाभार्थियों को 1 लाख 8 हजार रुपये, मौदहा में 52 लाभार्थियों को 2 लाख 8 हजार रुपये, राठ में 18 लाभार्थियों को 72 हजार रुपये तथा सरीला में 22 लाभार्थियों को 88 हजार रुपये की राहत सहायता का भुगतान किया गया है।

उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि से हुई मकान क्षति के प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार सत्यापन एवं परीक्षण कराया जा रहा है। पात्र प्रभावित परिवारों को राहत सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

जिला प्रशासन द्वारा शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र लाभार्थियों को राहत सहायता समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद