फूलपुर विधायक दीपक पटेल का जन्मोत्सव आज, भजन संध्या सहित होंगे कई कार्यक्रम
🟡 🔴 गणेश प्रसाद द्विवेदी 🔴 🟡
झूंसी (प्रयागराज)। फूलपुर विधायक दीपक पटेल के जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार, 9 सितंबर को झूंसी स्थित सरजू हॉस्पिटल के पास पैराडाइज गार्डन में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे सुंदरकांड पाठ से होगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे विधायक दीपक पटेल एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काटा जाएगा। शाम 5 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक विकास पाण्डेय इलाहाबादी अपनी प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम के संयोजक अरुण मिश्र 'पिंटू नेता' (नामित पार्षद, नगर निगम) एवं सह-संयोजक आदित्य सिंह (प्रधान संघ अध्यक्ष, ब्लॉक बहादुरपुर) ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Comments
Post a Comment