पुल के अभाव में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, डीएम से लगाई गुहार
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
सुमेरपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत मवईजार से कलकापुरवा जाने वाले मार्ग पर स्थित कडोरन नाले पर पुल न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में लोगों को जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर नाले पर पुल अथवा रपटा निर्माण की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि खेतों तक पहुंचने के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम नाला पार करना उनकी मजबूरी है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीण रामदत्त, नवाब सिंह, चिंतामणि, शैलेंद्र कुमार, रमेश यादव, विमला, राधा, रामसखी, गीता, गोमती, सुदामा, राजकरन, जयदीप, देशराज सहित अन्य लोगों ने शीघ्र निर्माण कार्य कराने की मांग की है।
ग्राम प्रधान कामता प्रसाद वर्मा ने कहा कि किसानों की सुविधा और सुरक्षा के लिए नाले पर पुल का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

Comments
Post a Comment