राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने सराहनीय योगदान के लिए शिक्षकों को किया सम्मानित

               🔴       🟡   एड0 आर0 के0 पाण्डेय   🟡       🔴               

🔴 फरीदाबाद, भिवानी सहित देश के विभिन्न प्रमुख जिलों में आयोजित हुए सम्मान समारोह।

प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर फरीदाबाद, भिवानी, प्रयागराज, गोंडा, सुल्तानपुर, अहमदाबाद, सूरत एवं चित्तौड़गढ़ सहित देश के विभिन्न प्रमुख जिलों में सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।


राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीषा पाण्डेय ने बताया कि शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्मान समारोह भी संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान समाज में शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके योगदान को रेखांकित करता है।

फरीदाबाद में विजय गौड़, सतीश कौशिक, मीनाक्षी अग्रवाल, सीमा नागपाल, अजीत गोयल, रेनू ढींगरा, केडी शर्मा, अनिल बंसल, फूल कुमारी कार्की, राजेंद्र कुमार कार्की एवं कबीर नागपाल के नेतृत्व में आयोजन हुआ।

भिवानी में दलबीर सिंह एवं ईश्वर, रोहतक में वीरेंद्र शर्मा, मुकेश कुमार, कुलदीप सिंह हुड्डा, राजकुमार एवं जोगिंदर, प्रयागराज में आरके पाण्डेय एडवोकेट एवं शिवम त्रिपाठी, गोंडा में विकास तिवारी, सुल्तानपुर में हर्ष नारायण शुक्ल एवं पं. वीरभद्र त्रिपाठी, अहमदाबाद में स्नेहा पटेल, सूरत में गोपाल शर्मा, प्रतीक शर्मा एवं रोशन लाल शर्मा तथा चित्तौड़गढ़ में प्रेम कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

4. 

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद