श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

                   🟡       🔴  गणेश प्रसा द्विवेदी  🔴       🟡                   

हनुमानगंज। विकासखंड बहादुरपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम दलापुर में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की ओर से जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन किए।

इस अवसर पर आदित्य कुमार तिवारी, संतोष शर्मा, आशुतोष गुप्ता, नीरज दुबे, आजाद मिश्रा, विमलेश शर्मा, गुड्डू प्रजापति, विशाल शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, चंदन शुक्ला, अंकित गुप्ता, मदन कुमार और सोनू प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसी प्रकार सुदनीपुर कला स्थित मनपुरनाथ मंदिर में भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। मंदिर के पुजारी प्रकाश शंकर दास महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर पर्वत सिंह, अभिनव द्विवेदी, आशुतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद