हमीरपुर में विवाद के बाद फायरिंग, कार का शीशा क्षतिग्रस्त

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

हमीरपुर। शहर में एचडीएफसी बैंक के सामने सोमवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद फायरिंग होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना में एक कार के अगले शीशे में गोली लगने से छेद हो गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल बताया जा रहा है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।


रेमडी निवासी आशीष साहू के अनुसार वह सोमवार रात करीब 10:30 बजे चाऊमीन का ठेला लेकर घर लौट रहा था। एचडीएफसी बैंक के पास उसने ठेले में बचा हुआ खाद्य पदार्थ आवारा कुत्तों को डाल दिया। इसी दौरान वहां पहुंचे शशिकांत तिवारी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान शशिकांत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया, जिसके बाद आशीष जान बचाकर वहां से भाग निकला और परिजनों व मित्रों को सूचना दी।

कुछ देर बाद आशीष का भतीजा अर्पित साहू मौके पर पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी दोबारा आया और कई राउंड फायरिंग कर दी, जिससे अर्पित की कार के अगले शीशे में गोली लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शशिकांत तिवारी एवं उसके दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद