सेप्टिक टैंक की स्लैब ढही, महिला टैंक में गिरी; ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के भमौरा गांव में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब सेप्टिक टैंक की स्लैब अचानक धंसने से एक महिला उसमें गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नफीसुद्दीन की पत्नी सितारा बानो नमाज से पहले वजू करने के लिए गुसलखाने में गई थीं। इसी दौरान सेप्टिक टैंक की स्लैब भरभराकर टूट गई और वह मलबे सहित टैंक में गिर गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर महिला को बाहर निकाला। घटना में उन्हें मामूली चोटें आई हैं। समय रहते राहत कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद