डीएम-एसपी ने किया तीजा महोत्सव मेला क्षेत्र का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

हमीरपुर/सुमेरपुर। ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की तैयारियों के मद्देनिर मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने हरचंदन तालाब, शोभायात्रा मार्ग तथा पशु बाजार मेला मैदान का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने हरचंदन तालाब पर मजबूत बैरिकेडिंग कराने तथा शोभायात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य को दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि पशु बाजार मेला मैदान में अस्थायी मेला थाना स्थापित किया जाएगा। पूरे मेला क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर में पर्याप्त पुलिस बल एवं सर्किल अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद के अतिरिक्त बांदा, चित्रकूट एवं महोबा से भी पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही झूलों एवं अन्य मनोरंजन साधनों पर सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सदर यशपाल सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, एसडीओ विद्युत एम.पी. सिंह, अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाल, ईओ दिनेश चंद्र आर्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सुनीं समस्याएं

निरीक्षण से पूर्व एसडीएम सदर अभिषेक कुमार एवं सीओ सदर यशपाल सिंह ने तीजा महोत्सव से जुड़ी विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद