राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने सुमति रेड्डी को तिरुपति तालुका महिला विंग की अध्यक्षा नियुक्त किया

               🔴       🟡   एड0 आर0 के0 पाण्डेय   🟡       🔴               

🔴 दक्षिण भारत में संगठन के विस्तार को मिली नई गति।

प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने संगठन के दक्षिण भारत विस्तार अभियान के तहत आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में वरिष्ठ समाजसेविका सुमति रेड्डी को तिरुपति तालुका महिला विंग की अध्यक्षा नियुक्त किया है।


राष्ट्रीय संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्षा मनीषा पाण्डेय ने बताया कि सुमति रेड्डी लंबे समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके संगठन से जुड़ने से महिला सशक्तिकरण को नई ऊर्जा मिलेगी तथा मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत के अभियान और सामाजिक सेवा गतिविधियों को और अधिक गति प्राप्त होगी। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में तिरुपति क्षेत्र में संगठन का जनाधार और सेवा कार्य व्यापक रूप से आगे बढ़ेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद