13 सितंबर को होगा बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन कानपुर नगर का द्विवार्षिक अधिवेशन
🔴 🟡 जी0 के0 खरे 🟡 🔴
कानपुर। बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन, कानपुर नगर की बैठक गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणपुर में पूर्व अध्यक्ष विष्णु पाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में अधिवेशन के संयोजक निखिल चतुर्वेदी ने बताया कि एसोसिएशन का दो वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत संगठन का पुनः निर्वाचन कराया जाना है। इसके लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 सितंबर 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन, कानपुर नगर का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अधिवेशन में जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से हेल्थ वर्कर एवं पर्यवेक्षक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष धनंजय तिवारी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि बी.एल. गुलाबिया एवं एसीएमओ डॉ. कैलाश चौरसिया उपस्थित रहेंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के संयोजक एवं सह-संयोजक शुक्रवार से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण कर अधिवेशन का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।
बैठक में विष्णु पाल, निखिल चतुर्वेदी, संतोष सिंह, अमित दीक्षित, शैलेन्द्र तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, सौरभ राय, आकाश गौतम, अनुराग कुशवाहा, प्रशांत दीक्षित सहित अनेक हेल्थ वर्कर उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment