आबकारी और चोरी के मामलों में दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
सुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर थाना पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2019 के आबकारी अधिनियम की धारा 60 से संबंधित मामले में वारंटी अभियुक्त रामू निषाद (50), पुत्र रामरतन, निवासी ग्राम पत्योरा को गिरफ्तार किया गया। वहीं वर्ष 2015 में दर्ज चोरी के मामले (धारा 380 आईपीसी) में वारंटी अभियुक्त बंशलाल (40), पुत्र राधेश्याम ठाकुर, निवासी ग्राम बिदोखर को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल, उपनिरीक्षक निशांत दुबे, उपनिरीक्षक मनीष पटेल, कांस्टेबल अभिषेक पटेल तथा कांस्टेबल प्रिंस कुमार शामिल रहे।


Comments
Post a Comment