30 जून को रवाना होगा अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था, चार श्रद्धालु करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन।

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

सुमेरपुर (हमीरपुर)। आगामी 3 जुलाई से प्रारंभ होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए भरुआ सुमेरपुर से श्रद्धालुओं का पहला जत्था सोमवार, 30 जून की सुबह रवाना होगा। श्रद्धालु खजुराहो-कानपुर मेमू ट्रेन से कानपुर पहुंचेंगे, जहां से जम्मू के लिए ट्रेन द्वारा प्रस्थान करेंगे।


अमरनाथ यात्रा संयोजक डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कस्बे से पहले जत्थे में चार श्रद्धालु शामिल हैं। सभी श्रद्धालु 2 जुलाई को जम्मू पहुंचेंगे और 3 जुलाई से यात्रा प्रारंभ होने के साथ बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह है। यात्रा को सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। 

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग