घर के बाहर बैठे युवक पर हमला, चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

राठ (हमीरपुर)। राठ कोतवाली क्षेत्र के गलिहया गांव में मामूली विवाद के बाद एक युवक पर कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़ित परमेश्वरी दयाल के अनुसार वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव के ओमप्रकाश, नरेश, विक्कू तथा मनमोहन वहां पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद पीड़ित ने राठ कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

डिस्क्लेमर: समाचार में लगाए गए आरोप संबंधित पक्ष की शिकायत एवं पुलिस में दर्ज मुकदमे पर आधारित हैं। आरोप सिद्ध होना शेष है और मामले की जांच जारी है। 


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग