एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
🔴 जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश।
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रत्येक मामले में समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई में पूर्ण पारदर्शिता बरतने तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका प्रभावी समाधान करना है, जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो।


Comments
Post a Comment