फरीदाबाद में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो हरियाणा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।
🔴 🟡 एड0 आर0 के0 पाण्डेय 🟡 🔴
🔴 मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचार मुक्त भारत और सामाजिक सेवा अभियान को गति देने पर हुआ मंथन।
फरीदाबाद। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो, हरियाणा का शपथ ग्रहण समारोह फरीदाबाद में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचार मुक्त भारत तथा सामाजिक सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से चिंतन बैठक भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम में संगठन के चेयरमैन आर.के. पाण्डेय (एडवोकेट) एवं राष्ट्रीय महासचिव पं. प्रमोद लक्ष्मीकांत राव जाल्टे की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह गौड़, प्रदेश महासचिव सतीश कौशिक (एडवोकेट), प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह बांगा तथा जिला कोषाध्यक्ष अजीत गोयल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण के उपरांत आयोजित चिंतन बैठक में फरीदाबाद सहित प्रदेश में मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरूकता तथा सामाजिक सेवा अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर संगठन की सक्रिय भूमिका निभाने और समाज के वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार कार्की, धरमवीर सिंह कादियान, राष्ट्रीय उपाध्यक्षा फूल कुमारी कार्की, प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह गौड़, प्रदेश महासचिव सतीश कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह बांगा, जिला कोषाध्यक्ष अजीत गोयल सहित मीनाक्षी अग्रवाल, ऋचा गुप्ता, सौरभ शर्मा, प्रियंका सिन्हा, के.डी. शर्मा, सीमा नागपाल, अखिलेश मिश्र, अनिल, गौतम, प्रवीण चौहान, जे.पी. कंसल, संजय शर्मा, प्रकाश चंद्र शर्मा, ज्ञान चंद एवं अन्य समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment