दो माह में हर घर पहुंचे नमामि गंगे का पानी, नहीं तो होगी कार्रवाई: विधायक

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

सुमेरपुर (हमीरपुर)। टेढ़ा गांव में आयोजित चौपाल के दौरान सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने नमामि गंगे परियोजना के अधिकारियों को दो माह के भीतर प्रत्येक घर तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में व्यवस्था दुरुस्त न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सिंचाई और खाद की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। ग्रामीणों ने बताया कि नमामि गंगे पेयजल योजना की पाइपलाइन में तकनीकी खामियों के कारण नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।

इस पर विधायक ने मौके पर मौजूद अवर अभियंता को फटकार लगाते हुए दो माह के भीतर सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के बाद अधिशासी अभियंता के साथ गांव का निरीक्षण किया जाएगा और यदि शिकायतें बरकरार रहीं तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

विधायक ने विद्युत विभाग के एसडीओ को किसानों के नलकूपों से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नोखेलाल यादव, सौरभ सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तरुण पाल, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. आर.बी. यादव, भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद