भरत तिवारी प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
मौदहा (हमीरपुर)। भरत तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सोमवार को बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। संगठन ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विनय तिवारी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि मामले की निष्पक्ष जांच से ही आमजन का न्याय व्यवस्था पर विश्वास कायम रहेगा। संगठन ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की।
ज्ञापन में जांच की उच्चस्तरीय निगरानी, उसकी प्रगति सार्वजनिक करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेही तय करने की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment